जयपुर, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा सिंह ने अम्बेडकर जयन्ती एवं रामनवमी पर प्रदेशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाए दी हैं।
श्रीमती सिंह ने अपने संदेश में कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर जीवन पर्यन्त समाज के पिछड़े एवं दलित वर्ग के उत्थान के लिए काम करते रहे। हम सभी को उनके बताये आदर्शों एवं सिद्धान्तों पर चल कर देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
विधानसभा उपाध्यक्ष श्री रामनारायण विश्नोई तथा सरकारी मुख्य सचेतक श्री महावीर प्रसाद जैन ने भी अम्बेडकर जयन्ती तथा रामनवमी पर प्रदेशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी।
Comments
Post new comment