राजस्‍थान राज्‍यपाल द्वारा जयपुर धमाका हादसा स्‍थलों का निरीक्षण

घटना स्थलों को मौके पर जाकर देखा
अस्पतालों में जाकर घायलों की कुशलक्षेम पूछी
राज्यपाल ने घटना की निन्दा की
ऐसा कृत्य करने वालों को छोड़ा नहीं जायेगा

जयपुर, 13 मई - राज्यपाल श्री एस.के. सिंह आज सायं जयपुर शहर में होने वाले बम्ब धमाकों वाले सभी स्थानों पर गये। उन्होंने इस हृदय विदारक घटना की निन्दा करते हुए कहा कि हम ऐसे कृत्य करने वालों को छोडेंग़े नहीं। उनको पकड़ लिया जायेगा। राज्यपाल ने कहा कि राजस्थान की जनता हमारी प्राण है।

राज्यपाल श्री सिंह को जैसे ही घटना की जानकारी मिली वे तुरन्त शहर के चांदपोल, त्रिपोलिया, छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार और सांगानेरी गेट पर हुए हादसों के स्थल पर गये। वहां तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से और उपस्थित जन समुदाय घटनाओं का पूरा ब्यौरा लिया।

राज्यपाल श्री सिंह ने कहा कि वे जनता को देखने और संकट के समय में धैर्य का परिचय दे रहे हैं। अस्पताल, प्रशासन व पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैदी से लगी हुई है। जनता उनको पूरा सहयोग दे रही है।
राज्यपाल श्री सिंह घटना स्थल को देखने के बाद घायलों के हाल जानने सवाई मानसिंह अस्पताल और संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल में भी गये। उन्होंने वहां वार्डों में जाकर एक-एक घायल के पास जाकर तबीयत पूछी। डॉक्टरों से चिकित्सा की जानकारी ली।

राज्यपाल घायल मरीजों और उनके परिवारों को ढांढ़स बंधा रहे थे। वे कह रहे थे अल्लाह ठीक करेगा, ईश्वर सब ठीक करेगा, चिंता मत करो। इस संकट की घड़ी में हम सभी साथ हैं और यह समय ईश्वर की कृपा से निकल जायेगा।

राज्यपाल ने सवाई मानसिंह अस्पताल में उद्योग मंत्री श्री दिगम्बर सिंह और संसदीय कार्य मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ से भी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने वहां इमरजेन्सी कक्ष से ही मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से भी दूरभाष पर बात की।

राज्यपाल को जौहरी बाजार के हादसा स्थल पर विधि मंत्री श्री घनश्याम तिवाड़ी और गृह मंत्री श्री गुलाब चंद कटारिया ने इस घटना की जानकारी दी। बड़ी चौपड़ पर पुलिस महानिदेशक ने भी घटना का ब्यौरा दिया।

Average rating
(0 votes)

Comments

very sad incident

very sad incident

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.

Web Media The Revolutionary Media

Chhattisgarh News Web Media, the only Internet Video News from Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्‍यूज़ वेब मीडिया, छत्तीसगढ़ से इकलौता इंटरनेट वीडियो न्‍यूज़ Chhattisgarh, Internet and World News from Chhattisgarh India (Bharat) छत्‍तीसगढ़ भारत से प्रकाशित छत्‍तीसगढ़, इंटरनेट एवं विश्‍व समाचार