राजस्थान जयपुर, मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने जब बीकानेर सूरसागर व रथखाना स्थित नाले का निरीक्षण किया तब आस-पास की महिलाओं ने जोर से बोलकर कहा मुख्यमंत्री रे साथै म्हारो फोटो खिंचवादो।
मुख्यमंत्री ने सुरक्षा कर्मियों से महिलाओं को पास बुलाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही घरों की दरवाजों पर खड़ी महिलाएं भी उनके पास पहुंची तथा अपनी तमन्ना के अनुसार मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाया और उनको सूरसागर की समस्या के निराकरण के लिए खुले मन से धन्यवाद व आशीर्वाद दिया।
श्रीमती राजे जब सूरसागर के पास मुख्यमार्ग पर चल रहीं थी तब भी मंदिर से दर्शन कर लौटने वाली महिलाओं ने फोटो खिंचवाने की मंशा जाहिर की और मुख्यमंत्री ने उनकी मंशा को पूरी करते हुए उनके साथ फोटो खिंचवाए।
Comments
Post new comment