एक डॉक्टर की हैसियत से मैं यह महसूस करता हूं कि जीवन में सिर्फ आर्थिक फायदा ही सब कुछ नही है। मन की संतुष्टि सबसे बड़ी चीज है, जो हमें गरीबों और असहाय मरीजों की मदद करने से ही मिल सकती है।' मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में छत्तीसगढ़ की नई पीढ़ी के लिए राज्य शासन की मुख्यमंत्री बाल हृदय सुरक्षा योजना का शुभारंभ करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए। उन्होंने योजना के तहत बच्चों के नि:शुल्क ऑपरेशनों के लिए सहयोग प्रदान करने वाले डॉक्टरों को मंच पर अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के तहत चयनित गरीब परिवारों के हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को जब ऑपरेशन के बाद एक नया जीवन मिलेगा और उनके चेहरों पर मुस्कान आएगी, तब एक डॉक्टर के नाते आपको जो संतुष्टि मिलेगी वही आपके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। मुख्यमंत्री ने हैदराबाद से विशेष रूप से आए डॉ. जगन्नाथ सहित रायपुर के डॉ. शैलेष शर्मा, डॉ. देवेन्द्र सिंह, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. उमेश अग्रवाल, डॉ. अंशुमान दरबारी और टीम के दो अन्य सदस्यों श्री डेविड तथा श्री शिबु को आपरेशनों की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अस्पताल के प्रमुख डॉ. संदीप दवे ने स्वागत भाषण दिया। - रायपुर, 28 जुलाई 2008 -
Recent comments
6 days 18 hours ago
2 weeks 2 days ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago