स्कूली बच्चों के लिए पर्यटन रथ शुरू
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली बच्चों के लिए मुख्यमंत्री निवास पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की ओर से दो विशेष बसों को 'पर्यटन रथ' का नाम देकर उन्हें हरी झण्डी दिखाई। उन्होंने इन पर्यटन रथों को प्रथम चरण में राजनांदगांव जिले के लिए रवाना किया, जहां ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली बच्चों को जिले के प्रमुख ऐतिहासिक और धार्मिक स्थानों सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। दोनों 52 सीटर बसों को इस अवसर पर फूल मालाओं सहित पर्यटन स्थलों के आकर्षक फ्लेक्स तथा पोस्टरों से सुसज्जित किया गया था।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के उपाध्यक्ष श्री केदारनाथ गुप्ता सहित पर्यटन मंडल के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। पर्यटन मंडल उपाध्यक्ष श्री गुप्ता ने इस अवसर पर बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली बच्चों के बौध्दिक विकास और उन्हें प्रदेश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों के परिचित कराने के उद्देश्य से इस यात्रा की शुरू की गई है। सबसे पहले ये पर्यटन रथ राजनांदगांव जिले के ग्राम पंचायतों के अंतर्गत स्कूली बच्चों को भ्रमण कराएंगे। दोनों बसों में एक-एक पर्यटन अधिकारी और एक-एक गाईड भी रहेंगे, जो स्कूली बच्चों को पर्यटन स्थलों के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व की पूरी जानकारी देंगे। यह यात्रा नि:शुल्क होगी। उल्लेखनीय है कि अभी कुछ दिनों पहले शारदीय नवरात्रि के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए आने-जाने वाले श्रध्दालुओं की सुविधा की दृष्टि से नगर घड़ी चौक रायपुर से डोंगरगढ़ तक बस यात्रा शुरू करवाई गई थी, जिसे अच्छा प्रतिसाद मिला। श्री गुप्ता ने बताया कि डोंगरगढ़ तक नियमित बस सेवा के लिए पर्यटन मंडल द्वारा रायपुर के नगर घड़ी चौक में एक स्थाई बस स्टॉप और टिकट बुकिंग काउंटर भी जल्द शुरू किया
Recent comments
6 days 7 hours ago
2 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago