छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह गुजरात की तीन दिवसीय यात्रा पर 15 अप्रैल को रायपुर से सवेरे दस बजे विमान द्वारा अहमदाबाद के लिए रवाना हुए । निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. सिंह पन्द्रह अप्रैल को अहमदाबाद पहुंचकर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य मुलाकात की और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर मीठापुर होते हुए शाम द्वारिका पहुंचेंगे जहां दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद वे रात्रि विश्राम करेंगे।
डॉ. सिंह 16 अप्रैल को मीठापुर से सवेरे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर वाडीनार (जामनगर) पहुंचेंगे और वहां से प्रसिध्द गिर राष्ट्रीय उद्यान पहुंचकर उसका अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह अगले दिन 17 अप्रैल को वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा सोमनाथ आएंगे और वहां के प्रसिध्द मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सवेरे राजकोट पहुंचेंगे। डॉ. सिंह राजकोट से विमान द्वारा रवाना होकर रायपुर लौट आएंगे।
Comments
Post new comment