महिला खेल अनुदेशकों की नियुक्ति

खेल राज्य सूची का विषय है तथा राज्य स्तर पर खेलों का संवर्धन मुख्यत: संबंधित राज्य सरकारों, संघ राज्य क्षेत्रों की जिम्मेदारी है । सरकारी सह-शिक्षा स्कूलों और कॉलेजों में महिला खेल अनुदेशकों की नियुक्ति करने की भारत सरकार की अलग से कोई योजना नहीं है ।

फिर भी, भारत सरकार भारतीय खेल प्राधिकरण (भा0खे0प्रा0) Inidan Sport Authority की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जूनियर, सब-जूनियर और सीनियर स्तर पर खेलों के संवर्धन के प्रयासों को बढावा देती है ।

इस समय भारतीय खेल प्राधिकरण के अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में दो प्रशिक्षण केन्द्र अर्थात (1) रंगनाथ में राष्ट्रीय खेल प्रतिभा प्रतियोगिता केन्द्र (एनएसटीसी) तथा (2) पोर्ट ब्लेयर में विशेष क्षेत्र खेल केन्द्र (एसएजी) है जिनमें विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता है । ऐसी योजनाओं में महिला खिलाड़ी भी भाग ले सकती हैं ।

पोर्ट ब्लेयर में एसएजी केन्द्र में साइक्लिंग, फुटबाल, रोइंग, क्याकिंग और केनोइंग, भारोत्तोलन तथा तैराकी में 60 लड़के तथा 52 लड़कियां हैं ।

पंचवटी, रंगनाथ (अंडमान और निकोबार Amdman and Nicobar Islands) में जवाहर नवोदय विद्यालय योजना के अंतगर्त विशेषज्ञ कोचों ने फुटबाल Football खेल विधा में 25 लड़कियों को प्रशिक्षण दिया । युवक कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) Youth Affairs and Sports State Minister ने लोकसभा बताया।

Average rating
(0 votes)

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.