बालकों के साथ बालिकाओं को भी बेहतर शिक्षा दिलायें

राजस्‍थान जयपुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री मदन दिलावर ने समाज के लोगों का आव्हान किया है कि हमें बालकों के साथ साथ बालिकाओं को भी बेहतर शिक्षा दिलानी होगी ताकि बालिकाएं भी शिक्षित होकर देश एवं समाज के विकास में भागीदार बन सकें। श्री दिलावर शनिवार को भरतपुर में खटीक समाज द्वारा बनाये जाने वाले छात्रावास का शिलान्यास करने के बाद आयोजित समारोह में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने समाज के लोगों का आव्हान किया कि वे एकजुट होकर समाज व देश के विकास में सहयोग करें। उन्होने कहा कि आज देश में विभिन्न संस्थानों में तकनीकी शिक्षा के अनेक अवसर मौजूद हैं लेकिन जानकारी के अभाव में गरीब वर्ग के छात्रा-छात्राएं इन अवसरों को प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं जिसके लिए समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों की जिम्मेदारी है कि वे इन अवसरों की जानकारी छात्रा-छात्राओं को उपलब्ध करायें।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने समाज के सम्पन्न वर्ग का आव्हन किया कि वे शिक्षण संस्थानों अथवा छात्रावासों के निर्माण में खुले मन से सहयोग करें। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अनूसूचित जाति के छात्रा-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा अथवा उच्च अध्ययन के लिए दी जाने वाली सहायता राशि की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा की प्रारम्भिक परीक्षा उत्तीण करने के बाद मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए विभाग द्वारा 45 हजार रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाती है इसी प्रकार भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा एवं उच्च अध्ययन के लिए भी विभाग द्वारा सहायता राशि देने का प्रावधान है। उन्होंने छात्रावास भवन के निर्माण के संबध में कहा कि यदि समाज के सभी व्यक्ति मिलकर इसमें सहयोग करेंगे तो मात्रा एक वर्ष में इसका निर्माण हो सकता है।

Average rating
(0 votes)

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.