छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा रायपुर जिले के विकासखंड देवभोग में बरहीनाला व्यपवर्तन सिंचाई योजना के लिए पांच करोड़ 46 लाख रूपए मंजूर किए गए हैं। जल संसाधन विभाग ने यहां मंत्रालय से इसकी प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है। इस लघु सिंचाई परियोजना का निर्माण पूर्ण होने पर इलाके में खरीफ के दौरान छह सौ हेक्टेयर अर्थात एक हजार 500 एकड़ में किसानों को फसलों के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। जल संसाधन विभागीय अधिकारियों को निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
Recent comments
6 days 12 hours ago
2 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago