सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से एल्कोहल एवं नशीली दवाओं के सेवन से बचाव की योजना का कार्यान्वयन कर रहा है, जो नशे के आदी लोगों के लिए एकीकृत पुनर्वास केंद्र के रूप में कार्य कर रहे हैं। एल्कोहल और नशीली दवा के सेवन से बचाव की योजना के तहत युवकों सहित सभी श्रेणी के लोगों में नशीली दवा के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए परामर्श केंद्र और नशा मुक्ति केंद्र चलाने के वास्ते गैर सरकारी संगठनों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
अवैध व्यापार और नशीली दवा के सेवन के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर हर साल 26 जून को राष्ट्रीय नशीली दवा जागरूकता अभियान शुरू किया जाता है तथा लोगों को नशीली दवा के सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में विशेष कैंप आयोजित किए जाते हैं। इसी प्रकार, नशीली दवाओं के बारे में जानकारी देने के लिए रेडियो, टेलीविज़न, अखबारों और अन्य मास मीडिया के जरिए सूचना, शिक्षा और संचार सामग्री विकसित की गई है।
Comments
Post new comment