छत्तीसगढ़ के चालीस चयनित विकासखण्डों के अंतर्गत दो हजार 023 ग्राम पंचायतों में एक लाख परिवारों को लक्ष्य बनाकर संचालित गरीबी उन्मूलन की विशेष परियोजना 'नवा अंजोर' ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में देश-विदेश के लोगों का ध्यान आकर्षित किया। भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय तथा एसोसिएटेड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज (एसोचेम) द्वारा नई दिल्ली के प्रगति मैदान में तीन दिवसीय इस 'अन्तर्राष्ट्रीय एक्सपो' का आयोजन किया गया जहां नवा अंजोर मण्डप में इस परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में समहित समूहों द्वारा संचालित लघु और कुटीर उद्योगों सहित हस्तशिल्प के जरिए तैयार विभिन्न वस्तुओ और कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई।
Comments
Post new comment