भारतीय वायु सेना के एक आई एल-76 मालवाहक हवाई जहाज ने चक्रवात पीड़ित म्यांमार के लिए और राहत सामग्री की आपूर्ति हेतु उड़ान भरी गम्भीर चक्रवात नरगिस से तबाह म्यांमार के लोगों के लिए रेडीमेड खाने के 12000 से अधिक पैकेट लेकर बागडोगरा से मालवाहक जहाज ने उड़ान भरी। इसके साथ ही भारत औषधियों खाद्य, टेन्ट और वस्त्रों सहित राहत आपूर्ति के दो मालवाहक जलयान तीन आई एल-76, दो एन एन-32 और यंगून को भेज चुका है।
भारत अपने पूर्वी पड़ोसी के साथ संकट की इस घड़ी में सहायता देने वाले देशों में अग्रणी है। भारतीय सशस्त्र बल ऑपरेशन सहायता के तहत पैकेज का संचालन कर रहे हैं। रक्षा मंत्रालय का एकीकृत रक्षा स्टाफ (आईडीएस) जो राहत संचालन पर नजर रख रहा है, अब तक 6 करोड़ से अधिक की लगभग 124 टन राहत सामग्री भेज चुका है।
Comments
Post new comment