नगरीय

पदों का आरक्षण 18 अगस्त को होगा

रायपुर, 31 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में इस वर्ष के अंत में होने वाले नगरीय निकाय चुनावों हेतु नगरपालिक निगमों के महापौर तथा नगरपालिका परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष के पदों के आरक्षण की कार्यवाही आगामी 18 अगस्त 2009 को की जाएगी।

राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित आरक्षण की इस प्रक्रिया में नगरपालिक निगम भिलाई, नगरपालिका परिषद भिलाई-चरोदा तथा नगरपालिका परिषद जामुल के अतिरिक्त प्रदेश के अन्य सभी नगरीय निकायों के महापौर तथा अध्यक्ष के पदों का आरक्षण तय किया जाएगा। Read more »

मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित

कार्य में लापरवाही बरतने पर बचेली के मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित
नगरीय प्रशासन मंत्री श्री मूणत ने दंतेवाड़ा जिले में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

रायपुर, 16 जुलाई 2009 - नगरीय प्रशासन, आवास एवं पर्यावरण तथा परिवहन मंत्री श्री राजेश मूणत ने कल बुधवार को अपने एक दिवसीय दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) एवं बीजापुर जिले के नगरीय निकायो के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों की दंतेवाड़ा में बैठक लेकर नगरीय निकायो द्वारा संचालित कार्यो की विस्तृत समीक्षा की।

इस अवसर पर उन्हौने कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायत पर बचेली नगरपालिका परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री पी.आर.कोर्राम के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए। Read more »

प्रधानमंत्री और केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री को धन्यवाद

शहरी नवीकरण मिशन में नये रायपुर को शामिल करने का फैसला राज्य सरकार के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केन्द्र द्वारा जवाहरलाल नेहरू शहरी नवीकरण मिशन में राजधानी रायपुर के साथ नया रायपुर क्षेत्र को भी शामिल कर लिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री जयपाल रेड्डी को धन्यवाद दिया है। Read more »

शहरी नवीकरण मिशन में नया रायपुर भी शामिल

नया रायपुर के 41 गांवों को मिलेगा बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए धन
केन्द्र के आर्थिक मामलों से संबंध्द मंत्रीमंडल का निर्णय
केन्द्र सरकार के आर्थिक मामलों से संबध्द मंत्रिमंडलीय समिति की आज नई दिल्ली में आयोजित बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजधानी रायपुर के साथ नया रायपुर क्षेत्र को भी जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन में शामिल कर लिया गया है। इस मिशन के अन्तर्गत नया रायपुर क्षेत्र शामिल हो जाने पर नया रायपुर क्षेत्र के 41 गांवों में मूलभूत सुविधाओं के लिए जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन के कोष से धनराशि मुहैय्या हो सकेगी। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने केन्द्र सरकार के इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की है कि इस मिशन के माध्यम से रायपुर शहर ही नहीं बल्कि नया रायपुर क्षेत्र के गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मद्द मिलेगी। Read more »

अगर आपमें दृढनिष्चय है और ऊपर वाले पर भरोसा है तो कभी भी नाकामयाबी का मुंह नहीं देखना पडेगा-...

दंतेवाडा़ 20 नवंबर 2012 – गीदम नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक तीन, चार, पांच एवं छह के जनता की...

कृषि एवं श्रम मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू 21 और 22 नवबंर को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। वे 21 नवबंर...

कृषि एवं श्रम मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू 21 और 22 नवबंर को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। वे 21 नवबंर...

सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन रियल टाइम इलेक्ट्रोनिक पी.डी.एस. -

...

जेसीआई रायपुर मेट्रो का पाजिटिव एटीट्यूड पर प्रषिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न - रायपुर 15 जून 2012. -...

हरियाली ने दिखाया विकास का रास्ता - कवर्धा, 14 जून 2012। अतिक्रमण मुक्त जमीन पर...

रायपुर - निधन समाचार - हरजीवन भाई वाढेर नही रहे - चौबे कालोनी निवासी हरजीवन भाई वाढेर का आज...

मुख्यमंत्री ने व्यक्त की तीखी प्रतिक्रिया - रायपुर एक जून 2012/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन...

रोजगार मेलों में 19 हजार से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार

रायपुर 29 मई 2012 - राज्य शासन...

Syndicate content