राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2008-09 में समर्थन मूल्य नीति के तहत किसानों से धान की खरीदी 20 अक्टूबर शुरू की जा रही है। धान खरीदी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पिछले वर्ष 1532 केन्द्रों में धान उपार्जन किया गया था। राज्य में किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष 45 नये धान उपार्जन उप-केन्द्रों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन्हें मिलाकर राज्य में प्राथमिक सहकारी समितियों के माध्यम से धान खरीदी के लिए निर्धारित केन्द्रों की संख्या बढ़कर एक हजार 577 हो जाएगी। इन सभी केन्द्रों में किसानों से कॉमन धान 850 रूपए और ग्रेड ए धान 880 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। धान खरीदी की पूरी व्यवस्था कम्प्यूटरीकृत होगी।
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि 45 नये स्वीकृत उपकेन्द्रों में से रायपुर जिले में 18, महासमुंद जिले में 02, धमतरी जिले में 01, राजनांदगांव जिले में 05, बिलासपुर जिले में 10, कबीरधाम (कवर्धा) जिले में 01 और जांजगीर-चांपा जिले में 08 उपकेन्द्रों को मंजूरी दी गई है। स्वीकृत नये धान खरीदी उपकेन्द्र इस प्रकार है :- रायपुर जिले में प्राथमिक सहकारी समिति किरना के अंतर्गत ग्राम निनवा और देवरी में भिंभौरी और चपरीद, बिटकुली समिति में बिटकुली, दामाखेड़ा में मोहभट्ठा, हसुवा में अमोदी, खैरा समिति में खैरा, कोसरंगी में देवरतिल्दा, बलौदाबाजार में संकरी, सिरियाडीह में मरदा, लवन में मुण्डा, भिलाई में गोंविदा, सीतापार में सलौनी, वटगन में सिसदेवरी, राजिम में बेलटुकरी, खड़मा में लोहझर, पिरदा समिति में पिरदा और थरगांव प्राथमिक सहकारी समिति में बिलारी धान खरीदी उपकेन्द्र को स्वीकृति प्रदान की गई है।
महासमुंद जिले में प्राथमिक सहकारी समिति रिसीकेला के अंतर्गत ग्राम केदुवा और पथरला समिति में भास्करपाली उपकेन्द्र को स्वीकृति प्रदान की गई है। धमतरी जिले में प्राथमिक सहकारी समिति गाड़ाडीह के अंतर्गत ग्राम मंदरौद, राजनांदगांव जिले में प्राथमिक सहकारी समिति उपरवाह के अंतर्गत ग्राम बघेरा, घुमका में भैंसातरा, गठुला में रेंगाकठेरा, गिदर्री में पांगरीखुर्द और साल्हेटोला, गहिराीभेड़ी समिति में साल्हेटोला उपकेन्द्र को स्वीकृति प्रदान की गई है। बिलासपुर जिले में प्राथमिक सहकारी समिति सकर्रा के अंतर्गत ग्राम कुरेली और चपोरा में नवागांव, अखरार में डिंडौरी, सिंघनपुरी में विजयपुर, उर्तुम में सेलर, पीपरलोड समिति में पीपरलोड, उच्चभट्ठी में करमा, जूनापारा में पाली, बेलपान में पोडी (करनकांपा) और बोदरी प्राथमिक सहकारी समिति के अंतर्गत ग्राम हरदीटोना उपकेन्द्र को स्वीकृति प्रदान की गई है। कबीरधाम (कवर्धा) जिले में प्राथमिक सहकारी समिति स.लोहारा के अंतर्गत ग्राम मोहगांव, जांजगीर-चांपा जिले में प्राथमिक सहकारी समिति कमरीद के अंतर्गत ग्राम कोसमंदा, बम्हनीडीह में अफरीद और झर्रा, कुम्हारीकला में अमरूवा, बरपाली में नगरदा, झालरौंदा में रायपुरा, खजुरानी में भोथीडीह और तरौद में अमोरा उपकेन्द्र को स्वीकृति प्रदान की गई है।
Recent comments
6 days 8 hours ago
2 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago