छत्‍तीसगढ़ में मेगा प्रशासनिक फेरबदल

मुख्‍यमंत्री डा. रमन सिंह के नेतृत्‍व में आसन्‍न नवंबर चुनाव के मद्देनजर महत्‍वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किये गये। निश्चित ही ये अधिकारी गण आगामी चुनाव में प्रशासनिक व्‍यवस्‍था की कमान सम्‍हालेंगे।
नवगठित राजस्व संभागों के लिए आयुक्तों की भी पदस्थापना
भारतीय प्रशासनिक सेवा के नौ अधिकारियों की पदोन्नति
कलेक्टर एवं अन्य बाईस अधिकारियों की भी पदस्थापना
श्री बी.एल. अग्रवाल रायपुर, श्री शिवकुमार तिवारी बिलासपुर, श्री मनोज पिंगुआ सरगुजा और श्री गणेशशंकर मिश्रा बस्तर संभाग के आयुक्त

छत्‍तीसगढ़ राज्य सरकार ने आज यहां भारतीय प्रशासनिक सेवा के नौ अधिकारियों की पदोन्नति सहित पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इनके अलावा अन्य बाईस अधिकारियों की भी पदस्थापना के आदेश जारी हुए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी पदोन्नति आदेश के तहत डॉ. बी.एस. अनंत (1993) संचालक, खाद्य एवं पदेन विशेष सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा नियंत्रक, नापतौल को उसी विभाग में आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है।

श्री मनोहर पांडे (1993), विशेष सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को सचिव गृह विभाग पदस्थ किया गया है। श्री शिव कुमार तिवारी (1993), पंजीयक सहकारी संस्थाएं को आयुक्त बिलासपुर संभाग पदस्थ किया गया है। श्रीमती निधि छिब्बर (1994) संचालक, लोक शिक्षण एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को आयुक्त लोक शिक्षण एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पदस्थ किया गया है। श्री विकास शील (1994) कलेक्टर रायपुर को सचिव, कृषि विभाग एवं गन्ना आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री मनोज कुमार पिंगुआ (1994) संचालक, आदिवासी विकास एवं प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य अन्त्यावसायी वित्त एवं विकास निगम को आयुक्त सरगुजा संभाग अम्बिकापुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

श्री गणेशशंकर मिश्रा (1994) कलेक्टर बस्तर को आयुक्त बस्तर संभाग जगदलपुर पदस्थ किया गया है। श्री अमित अग्रवाल भा.प्र.से.(1993) जो वर्तमान में भारत सरकार के अधीन केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, को छत्तीसगढ़ संवर्ग में उनसे कनिष्ठ अधिकारी डॉ. बी.एस. अनन्त के अधिसमय वेतनमान में पदोन्नति के दिनांक से, अधिसमय वेतनमान (रूपये 18400-500-22400) में प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान की गयी है। श्रीमती ऋचा शर्मा, भा.प्र.से. (1994) जो वर्तमान में भारत सरकार के अधीन केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, को छत्तीसगढ़ संवर्ग में उनसे कनिष्ठ अधिकारी श्रीमती निधि छिब्बर के अधिसमय वेतनमान में पदोन्नति के दिनांक से अधिसमय वेतनमान ( रूपये 18400-500-22400) में प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान की गयी है। डॉ. बी.एस. अनन्त, श्री शिवकुमार तिवारी, श्रीमती निधि छिब्बर, श्री मनोज कुमार पिंगुआ और श्री गणेशशंकर मिश्रा द्वारा पदोन्नत पद पर कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम 1954 के नियम 9(1) के तहत आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, आयुक्त बिलासपुर संभाग, आयुक्त लोक शिक्षण, आयुक्त सरगुजा संभाग एवं आयुक्त बस्तर संभाग के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिसमय वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है।

पदस्थापनाएं

श्री एन. बैजेन्द्र कुमार, भा.प्र.से. (1985) सचिव सह आयुक्त, जनसम्पर्क विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सचिव, जनसम्पर्क एवं वाणिज्य तथा उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम विभाग पदस्थ किया गया है। श्री एन. बैजेन्द्र कुमार द्वारा सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग का पदभार ग्रहण करने के दिनांक से श्री पी.जॉय. उम्मेन, भा.प्र.से. (1977) अपर मुख्य सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग के प्रभार से मुक्त होंगे।

श्री पी. रमेश कुमार, भा.प्र.से. (डब्ल्यू.बी.1986) सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक आयुक्त सह सचिव, उच्च शिक्षा एवं सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग पदस्थ किया गया है। श्री पी. रमेश कुमार द्वारा सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग का पदभार ग्रहण करने के दिनांक से श्री जवाहर श्रीवास्तव, भा.प्र.से. (1988), सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रभार से मुक्त होंगे।

श्री बी.एल. अग्रवाल, भा.प्र.से. (1988), श्रमायुक्त एवं पदेन सचिव, श्रम विभाग तथा प्रबंध संचालक, सी.आई.डी.सी. को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक आयुक्त, रायपुर संभाग, रायपुर पदस्थ किया गया है। उक्त पद पर श्री बी.एल. अग्रवाल द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 1954 के नियम-9 के तहत आयुक्त, रायपुर संभाग के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में, भारतीय प्रशासनिक सेवा के सचिव वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है।

श्री के.डी.पी. राव, भा.प्र.से. (1988), आयुक्त, उच्च शिक्षा एवं पदेन सचिव, उच्च शिक्षा विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक श्रमायुक्त एवं पदेन सचिव, श्रम विभाग पदस्थ किया गया है।

श्री आर.पी. जैन, भा.प्र.से. (1990), सचिव गृह विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सचिव, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग पदस्थ किया गया है। श्रीमती रेणु जी पिल्ले, भा.प्र.से. (1991), सचिव, राजस्व, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा पदेन राहत आयुक्त एवं पुनर्वास आयुक्त तथा सचिव, संस्कृति तथा पर्यटन विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक आयुक्त, रोजगार गारंटी योजना पदस्थ किया गया है। उक्त पद पर श्रीमती रेणु जी पिल्ले द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 1954 के नियम-9 के तहत आयुक्त, रोजगार गारंटी योजना के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में, भारतीय प्रशासनिक सेवा के सचिव वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है।

श्री अवध बिहारी, भा.प्र.से. (1991), सचिव, कृषि विभाग एवं गन्ना आयुक्त को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक आयुक्त, आदिवासी विकास एवं प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य अन्त्यावसायी वित्त एवं विकास निगम पदस्थ किया गया है। श्री दुर्गेश मिश्रा, भा.प्र.से. (1991), क्षेत्रीय विकास आयुक्त, सरगुजा (अम्बिकापुर) एवं सदस्य, राजस्व मंडल को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सचिव, राजस्व, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा पदेन राहत आयुक्त एवं पुनर्वास आयुक्त पदस्थ किया गया है।

श्री आर.एस. विश्वकर्मा, भा.प्र.से. (1991), क्षेत्रीय विकास आयुक्त, बस्तर (जगदलपुर) एवं सदस्य, राजस्व मंडल को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पदस्थ किया गया है। श्री डी.के. श्रीवास्तव, भा.प्र.से. (1992) आयुक्त सह संचालक, महिला एवं बाल विकास की सेवाएं अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम के पद पर पदस्थापना हेतु सौंपी गयी है। साथ ही प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

श्री के.श्रीनिवासुलु, (एस.के.-1994) विशेष सचिव, वित्त एवं योजना विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक संचालक, भू-अभिलेख एवं संचालक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री पदस्थ किया गया है। श्री गौरव द्विवेदी, भा.प्र.से. (1995) प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम एवं प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित की सेवाएं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से वापस लेते हुए अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पंजीयक, सहकारी संस्थाएं पदस्थ किया गया है।

श्री सोनमणि बोरा, भा.प्र.से. (1999) कलेक्टर कबीरधाम (कवर्धा) को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक कलेक्टर रायपुर पदस्थ किया गया है। श्री एम.एस. परस्ते, भा.प्र.से. (2000) कलेक्टर नारायणपुर को कलेक्टर बस्तर पदस्थ किया गया है। श्री एन.एस. मंडावी, भा.प्र.से. (2000) संचालक, भू-अभिलेख, संचालक मुद्रण एवं लेखन सामग्री एवं पदेन उप सचिव राजस्व विभाग को कलेक्टर नारायणपुर पदस्थ किया गया है। सुश्री शहला निगार, भा.प्र.से. (2001) मुख्य सचिव की उप सचिव तथा उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग (भा.प्र.से. स्थापना) को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ संचालक, महिला एवं बाल विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री परदेशी सिध्दार्थ कोमल भा.प्र.से. (2003) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर को कलेक्टर कबीरधाम (कवर्धा) पदस्थ किया गया है।

सुश्री संगीता पी. भा.प्र.से. (2004), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर पदस्थ किया गया है। श्री ओमप्रकाश चौधरी भा.प्र.से. (2005) अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा जिला दुर्ग को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा पदस्थ किया गया है। श्री अनूप श्रीवास्तव, विशेष सचिव, राजस्व विभाग की सेवाएं वन विभाग को वापस की गई हैं। श्री बी.के. अग्रवाल, अपर सचिव संस्कृति एवं पर्यटन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ अपर सचिव, राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री पी.सी. मिश्रा, आयुक्त रोजगार गारंटी योजना को मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के पद पर पदस्थ किया गया है।

Average rating
(0 votes)

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.