Chhattisgarh Green Commandoछत्तीसगढ़ के प्रमुख लौह अयस्क खदान क्षेत्र दल्लीराजहरा में चल रहे पर्यावरण बचाव अभियान के 11 सदस्यों (ग्रीन कमाण्डों) का दल कन्याकुमारी से अमृतसर तक सायकल यात्रा करने के लिए रवाना हुआ। राजस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कलेक्टोरेट के पास स्थित अम्बेडकर चौक पर हरी झंडी दिखाकर इस दल को रवाना किया। इस अवसर पर ग्रीन कमाण्डो दल के सदस्यों ने बताया कि आम जनता में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से वे देश के सुदूर दक्षिण क्षेत्र कन्याकुमारी से अमृतसर तक की लगभग सात हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकले हैं। उनकी यह सायकल यात्रा तीन माह में पूरी होगी।
राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर ग्रीन कमाण्डो के सभी सदस्यों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनकी यह यात्रा अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा देने का काम करेगी। ग्रीन कमाण्डो श्री वीरेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण प्रदूषण आज सम्पूर्ण विश्व की समस्या बन गयी है। हर व्यक्ति आज किसी न किसी रूप में पर्यावरण को प्रदूषित करने के लिए जिम्मेदार है। पर्यावरण प्रदूषण की समस्या दिनोंदिन गंभीर रूप लेती जा रही है। ऐसी स्थिति में पूरे समाज को पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
सायकल यात्रा पर गये ग्रीन कमाण्डो दल में श्री प्रदीप साहू , श्री नरेन्द्र साहू , श्री रमेश देवांगन, श्री नोहर देवांगन, श्री गंगाराम, श्री डोमन साहू , श्री मोहन साहू , श्री संतोष राय, श्री संघप्रिय बलवीर तथा श्री राजकुमार साहू शामिल हैं। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री रमेश शर्मा, रंगकर्मी श्री मिर्जा मसूद और अनूप रंजन पाण्डेय भी उपस्थित थे।
Comments
Post new comment