छत्‍तीसगढ़ी

छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग सम्मेलन

राजधानी में आज छत्तीसगढ़ी साहित्यकार सम्मेलन
मुख्यमंत्री आज करेंगे शुभारंभ
राजभाषा आयोग का आयोजन
चार सत्रों में सम्पन्न होगा सम्मेलन

रायपुर, 07 नवम्बर 2009 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल शनिवार सात नवम्बर को यहां संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़ी साहित्यकार सम्मेलन और सम्मान समारोह का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग द्वारा आयोजित किए जा रहे इस एक दिवसीय सम्मेलन में रायपुर संभाग के पन्द्रह वरिष्ठ साहित्यकारों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम राज्य सरकार के संस्कृति एवं पुरातत्व संचालनालय (महंत घासीदास संग्रहालय) परिसर स्थित महंत सर्वेश्वर दास सभाकक्ष में सवेरे ग्यारह बजे शुरू होगा।

सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल करेंगे। आयोग के अध्यक्ष श्री श्यामलाल चतुर्वेदी ने आज यहां बताया कि यह सम्मेलन चार सत्रों में होगा। प्रथम सत्र में सवेरे ग्यारह बजे साहित्यकार सम्मेलन और सम्मान समारोह तथा दूसरे सत्र में दोपहर दो बजे से चार बजे तक छत्तीसगढ़ी प्रशिक्षण का कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद शाम चार बजे से शुरू होने वाले सत्र में 'हम सबला छत्तीसगढ़ी के बढ़ोत्तरी बर का करना चाही' विषय पर विचार गोष्ठी होगी। समापन सत्र में रात आठ बजे छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। Read more »

छत्तीसगढ़ी में बातचीत करने में संकोच

छत्तीसगढ़ियों में स्वाभिमान जगाने का श्रेय स्वर्गीय डॉ. खूबचंद बघेल को : डॉ. रमन सिंह
मुख्यमंत्री समेत अनेक वरिष्ठ नेता शामिल हुए जयंती समारोह में

रायपुर, 19 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि एक ऐसा भी समय था जब प्रदेशवासी स्वयं को छत्तीसगढ़िया कहलाने और छत्तीसगढ़ी में बातचीत करने में संकोच महसूस करते थे, लेकिन आज किसी को छत्तीसगढ़िया कह देने मात्र से ही उसकी तारीफ हो जाती है।

प्रत्येक छत्तीसगढ़वासी के चेहरे पर आज आत्म-विश्वास की चमक देखी जा सकती है। इससे साबित होता है कि प्रदेश निर्माण के बाद राज्य के दो करोड़ से अधिक निवासियों में आत्म गौरव और स्वाभिमान जाग्रत हुआ है। Read more »

छत्तीसगढ़ी शब्दकोश विमोचन

छत्तीसगढ़ी का शब्द भंडार विशाल महासागर की तरह : डॉ. रमन सिंह

मुख्यमंत्री ने किया 'छत्तीसगढ़ी शब्दकोश' का विमोचन

'गुदड़ी के लाल' और रीडिंग कार्ड भी विमोचित

रायपुर, 17 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज दोपहर यहां मंत्रालय में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद से सम्बध्द आंग्ल भाषा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रकाशित 'छत्तीसगढ़ी शब्दकोश' का विमोचन किया। डॉ. सिंह ने इस मौके पर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत और लगन तथा संघर्ष के जरिए सफलता के मुकाम तक पहुंचे छत्तीसगढ़ के 20 अल्पज्ञात और अज्ञात प्रतिभाओं की सफलता पर केन्द्रित पुस्तक 'गुदड़ी के लाल' और प्राथमिक शालाओं के अध्यापकों के लिए उनके अध्यापन कार्य को आसान बनाने वाले 'रीडिंग कार्ड' का भी विमोचन किया, जिसमें हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में शिक्षाप्रद 50 सचित्र लघु कथाओं का समावेश किया गया है।

अधिकारियों ने इस अवसर पर बताया कि आम जनता के लिए इस शब्दकोश को बहुत जल्द बाजार में भी उपलब्ध कराया जाएगा। विमोचन के संक्षिप्त और सादगीपूर्ण कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, राज्य के सुप्रसिध्द साहित्यकार डॉ. परदेशी राम वर्मा, इतिहासकार और छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के सदस्य डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्र, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री नंदकुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। Read more »

Maure He Aama : Dr Nirupama Sharma

Renowned Chhattisgarhi Kaviyatri, Poetes, Dr. Nirupama Sharma is singing her own poem on Mango Tree. Dr. Nirupama Sharma was awarded by Teacher Award from Preident of India Shri A.P.J. Abdul Kalam.

जा‍नी मानि छत्‍तीसगढ़ कवियित्री डॉ. निरूपमा शर्मा आम के पेड़ पर अपनी एक कविता का गायन कर रहीं हैं।

Hindi Poem | Hindi Kavita | Hindi Geet | Senior Women | Senior Author | Ex-Principal Hindi Teacher | Hindi Poetry | Chhattisgarhi Song | Chhattisgarhi Poem |

अगर आपमें दृढनिष्चय है और ऊपर वाले पर भरोसा है तो कभी भी नाकामयाबी का मुंह नहीं देखना पडेगा-...

दंतेवाडा़ 20 नवंबर 2012 – गीदम नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक तीन, चार, पांच एवं छह के जनता की...

कृषि एवं श्रम मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू 21 और 22 नवबंर को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। वे 21 नवबंर...

कृषि एवं श्रम मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू 21 और 22 नवबंर को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। वे 21 नवबंर...

सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन रियल टाइम इलेक्ट्रोनिक पी.डी.एस. -

...

जेसीआई रायपुर मेट्रो का पाजिटिव एटीट्यूड पर प्रषिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न - रायपुर 15 जून 2012. -...

हरियाली ने दिखाया विकास का रास्ता - कवर्धा, 14 जून 2012। अतिक्रमण मुक्त जमीन पर...

रायपुर - निधन समाचार - हरजीवन भाई वाढेर नही रहे - चौबे कालोनी निवासी हरजीवन भाई वाढेर का आज...

मुख्यमंत्री ने व्यक्त की तीखी प्रतिक्रिया - रायपुर एक जून 2012/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन...

रोजगार मेलों में 19 हजार से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार

रायपुर 29 मई 2012 - राज्य शासन...

Syndicate content