खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले प्रदेश के वेटरन खिलाड़ियों को भी प्रतिवर्ष प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। हर वर्ष ऐसे 11 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा तथा प्रत्येक खिलाड़ी को 25 हजार रूपए की नगद राशि पुरस्कार बतौर दी जाएगी। श्री अग्रवाल ने आज यहां अपने निवास पर उनसे मिलने आए वेटरन खिलाड़ियों के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा में यह जानकारी दी। प्रतिनिधि मंडल में श्री एम.रफीक, श्री एस.चांद, श्री पवन धनगर, श्री बी.आर. साहू, श्री कृष्णकुमार साहू, श्री टेकराम साहू, श्री शिवकुमार निषाद, श्री वाय.आर.कुलदीप, श्री उत्तम कुमार वर्मा तथा श्री रमेश सिंह शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने बताया कि प्रदेश के अनेक वेटरन खिलाड़ियों ने गुवाहाटी (असम) में 23 से 26 मार्च 2008 को आयोजित 20 वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक मीट तथा 04 मई 2008 को मैसूर (कर्नाटक) में आयोजित प्रथम इंडियन मास्टर क्रॉस कन्ट्री दौड़ में भाग लेकर पदक प्राप्त किए हैं। इन खिलाड़ियों ने उपरोक्त दोनों प्रतियोगिताओं में मिली उपलब्धियों की जानकारी श्री अग्रवाल को दी। श्री अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने राज्य में युवा खिलाड़ियों के लिए खेल अलंकरण, नगद पुरस्कार योजना और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में लेने की योजना प्रारंभ करने के लिए खेल मंत्री श्री अग्रवाल की प्रशंसा की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने वेटरन खिलाड़ियों के लिए भी ऐसी नगद पुरस्कार योजना शुरू करने की मांग की। उन्होंने देश के अन्य राज्यों का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां शासकीय सेवा में रहने वाले वेटरन खिलाड़ियों को पदक जीतने पर पदोन्नति देने की भी योजना चलाई जा रही है। श्री अग्रवाल ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को इन राज्यों में वेटरन खिलाड़ियों के लिए संचालित सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी मंगवाने की बात कही। श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं। पहले की अपेक्षा आज प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही है।
Recent comments
6 days 18 hours ago
2 weeks 2 days ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago
4 weeks 1 day ago