खेलों से बढ़ती है मित्रता की भावना

छत्‍तीसगढ़ के खेल मंत्री द्वारा बिलासपुर प्रेस क्लब में पुरस्कार वितरण
Sports Minister of Chhattisgarh in Price Ditribution Ceremony of Bilaspur Press Club
प्रेस क्लब बिलासपुर द्वारा विगत कई वर्षों से खेल सप्ताह का आयोजन
Press Club Bilaspur is organising sports week event for many years
खेल से तनाव से राहत मिलती है, स्वास्थ्य भी ठीक रहता है
Sports give relief from tension and keep healthy too

रायपुर, 14 अप्रैल 2008, छत्‍तीसगढ़ के खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल प्रेस क्लब बिलासपुर द्वारा आयोजित खेल सप्ताह के समापन समारोह में विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने म‍हत्‍वपूर्ण बात कही जो आज के समय में बहुत सामयिक है और समाज की खास जरूरत है कि “खेल आयोजनों से खिलाड़ियों सहित सभी लोगों में आत्मीयता और मित्रता की भावना विकसित होती है”।

प्रेस क्लब भवन में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ कृषि एवं बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री धरम कौशिक और वरिष्ठ साहित्यकार श्री श्याम लाल चतुर्वेदी सहित प्रेस क्लब बिलासपुर के पदाधिकारीगण, सदस्यगण और उनके परिजन उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि प्रेस क्लब बिलासपुर द्वारा विगत कई वर्षों से खेल सप्ताह का आयोजन किया जाता है। आयोजन में प्रेस क्लब के सदस्यों सहित उनके परिवार के सदस्य भाग लेते हैं।

श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच कुछ समय निकालकर स्वस्थ मनोरंजन और खेलकूद जैसी रचनात्मक गतिविधियों में भी शामिल होना चाहिए। इससे व्यक्ति को जहां तनाव से राहत मिलती है वहीं उसका स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। पत्रकारिता में काम कर रहे लोग भी समाज के व्यस्त दिनचर्या वाले लोगों में शामिल हैं। उन्हें भी ऐसे आयोजनों के जरिए अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का अवसर मिल सकता है। साथ ही खेलों से आत्मीयता और मित्रता की भावना भी विकसित होती है। खेल मंत्री ने कहा कि इस खेल सप्ताह के दौरान प्रेस क्लब सदस्यों सहित उनके परिवारों के वयस्क और बच्चों ने भी अनेक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। यह सचमुच काफी सराहनीय है। इस आयोजन के लिए श्री अग्रवाल ने प्रेस क्लब को बधाई दी। छत्तीसगढ़ कृषि एवं बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री कौशिक ने भी समारोह में अपने विचार व्यक्त किए। खेल मंत्री श्री अग्रवाल ने समारोह में विजेता पत्रकारों, महिलाओं और बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए।

Average rating
(0 votes)

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.