कैलाश मानसरोवर यात्रियों को अनुदान मिलेगा

छत्‍तीसगढ़ सरकार इस वर्ष भी कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने वाले छत्‍तीसगढ़ राज्य के तीर्थयात्रियों को प्रदेश सरकार द्वारा अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए वर्ष 2008-09 के बजट में 30 लाख रूपए प्रावधानित है।

छत्‍तीसगढ़ के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने वाले छत्तीसगढ़ के निवासियों को आर्थिक सहयोग देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा पहली बार वर्ष 2006 में नियम बनाया गया। इस नियम के अनुसार छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों को मानसरोवर की यात्रा Mansarovar Tour पर हुए वास्तविक व्यय की 50 प्रतिशत राशि या अधिकतम 25 हजार रूपए अनुदान के रूप में देने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए यात्रियों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय का प्रमाण-पत्र Certificate of Ministry of External Affairs प्रस्तुत करना पड़ता है।

श्री अग्रवाल ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष 20 यात्रियों को अनुदान उपलब्ध कराया गया। इस वर्ष कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को राज्य सरकार की ओर से अनुदान दिया जाएगा।

Average rating
(0 votes)

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.