कच्ची बस्ती वासियों को मूलभूत सुविधा

जयपुर राजस्‍थान नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन मन्त्री श्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा है कि समन्वित आवास एवं कच्ची बस्ती विकास योजना के अन्तर्गत कच्ची बस्तियों में विकास कार्य इस तरह से करें कि वो विकसित बस्तियों के समकक्ष आ सकें।
स्वायत्त शासन मन्त्री रविवार को पाली के सरदार पटेल नगर में इस योजना के अन्तर्गत बनने वाले सामुदायिक भवन के शिलान्यास समारोह में उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कच्ची बस्ती में रहने वाले नागरिकों को सडक, बिजली, नाली सहित अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिले इसके लिये पाली नगर परिषद क्षेत्र में समन्वित आवास एवं कच्ची बस्ती विकास योजना के अन्तर्गत 22 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य करवाये जायेंगे। उन्होंने तकनीकी अधिकारियों से कहा कि वे कच्ची बस्तियों में होंने वाले कार्यो की गुणवता पर विशेष ध्यान दें ताकि यहां के नागरिकों को लम्बे समय तक इन कार्यो का लाभ मिल सकें।

रेलवे लाईन पर बनने वाले ओवरब्रिज की चर्चा करते हुये आवासन मन्त्री ने कहा कि इस क्षेत्र के नागरिक काफी समय से इस समस्या से परेशान थे। सरकार ने ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस क्रम में आज सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नगर परिषद के हिस्सें का 78.18 लाख रुपये चैक दें दिया गया है।

स्वायत्त शासन मन्त्री ने कहा कि पाली की 132 करोड़ रूपये की सीवरेज योजना भी जल्दी ही स्वीकृत हो जायेगी। उन्होंने जल प्रदूषण समस्या के समाधान के लिये सभी को रचनात्मक एवं सार्थक प्रयास करने का अनुरोध किया। श्री गोयल ने इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को परिवार सीमित रखने, बच्चों को पढ़ाने एवं मितव्ययता बरतने की भी अपील की।

जिला कलेक्टर श्री करणसिंह राठौड ने कहा कि समन्वित आवास एवं कच्ची बस्ती विकास योजना के क्रियान्वयन से इन बस्तियो में रहने वाले नागरिकों को लाभ मिलेगा उन्होने योजनान्तर्गत निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करवाने के लिये तकनीकी दृष्टि से नियमित समीक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू होने से यहां के नागरिकों में अपार खुशी है।

नगर परिषद के सभापति श्री प्रदीप हिंगड ने कहा कि समन्वित आवास एवं कच्ची बस्ती विकास योजना के कार्य पूर्ण होने के पश्चात वर्तमान कच्ची बस्तियों को कोई भी कच्ची बस्ती नहीं कह सकेगा यहां अन्य बस्तियों की तरह सभी मूलभूत सुविधाओं का विकास करवा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि योजना में होने वाले सभी कार्य उच्चगुणवता के हों इसका ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को पट्टे देने, हुडकों के मकान आवंटन में आ रही समस्या को दूर करने तथा सोसायटी नगर वासियों को पट्टे देने सम्बन्धी समस्या को दूर करने के लिये आवासन मन्त्री से अनुरोध किया।

नगर परिषद के आयुक्त श्री ताराचन्द गोसाई ने सभी आगन्तुकों का स्वागत किया। नगर परिषद के अधिशाषी अभियन्ता आर.के.पालीवाल ने समन्वित आवास एवं कच्ची बस्ती विकास योजना के बारे में बताया कि नगर की 25 कच्ची बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर 22.5 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि इन बस्तियों में सड़क, नाली निर्माण के साथ प्रत्येक घर में दो कमरे, रसोई एवं शौचालय हो, इस पर ध्यान दिया जायेगा। स्थानीय पार्षद श्री भंवर राव ने आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व स्वायत्त शासन मन्त्री ने 25.36 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का विधिवत शिलान्यास किया। प्रारम्भ में सभी अतिथियों का राजस्थानी परम्परा के अनुरूप भावभीना स्वागत किया गया।

Average rating
(0 votes)

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.

Web Media The Revolutionary Media

Chhattisgarh News Web Media, the only Internet Video News from Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्‍यूज़ वेब मीडिया, छत्तीसगढ़ से इकलौता इंटरनेट वीडियो न्‍यूज़ Chhattisgarh, Internet and World News from Chhattisgarh India (Bharat) छत्‍तीसगढ़ भारत से प्रकाशित छत्‍तीसगढ़, इंटरनेट एवं विश्‍व समाचार