औद्योगिक उत्पादन तथा उपयोग आधारित सूचकांक के त्वरित अनुमान फरवरी, 2008 महीने के लिए (आधार वर्ष 1993-94 - 100)

माह फरवरी, 2008 के लिए आधार वर्ष 1993-94 के वास्ते औद्योगिक उत्पादन के सूचकांक का त्वरित अनुमान सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा जारी किया गया है । सामान्य सूचकांक 273.9 है जो फरवरी, 2007 माह के स्तर की तुलना में 8.6 प्रतिशत अधिक है । अप्रैल-फरवरी, 2007-08 के लिए कुल वृध्दि, पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 8.6 प्रतिशत अधिक है ।

फरवरी माह, 2008 के लिए खनन, विनिर्माण एवं बिजली क्षेत्रों के लिए औद्योगिक उत्पादन का सूचकांक क्रमश: 182.8, 293.9 और 211.3 है जबकि फरवरी, 2007 की तुलना में वृध्दि दर क्रमश: 7.5 प्रतिशत, 8.6 प्रतिशत और 9.8 प्रतिशत है । तीनों क्षेत्रों में वर्ष 2006-07 की तुलना में संचयी वृध्दि क्रमश: 5.1 प्रतिशत, 9.1 प्रतिशत और 6.6 प्रतिशत रही जो सामान्य सूचकांक में, कुल मिलाकर, 8.7 प्रतिशत की वृध्दि तक पहुंच गयी ।

उद्योगों के मामले में, फरवरी, 2008 महीने के दौरान 17 उद्योग ग्रुपों में से 15 में, इससे पिछले वर्ष की तुलना में धनात्मक वृध्दि दिखाई पड़ी । पटसन और वेजीटेबल फाइबर टेक्सटाइल (काटन को छोड़कर) उद्योग ग्रुप ने सबसे अधिक 864.1 प्रतिशत की बढोतरी दिखाई, उसके बाद लेदर और लेदर फर उत्पादोंमें 18.8 प्रतिशत तथा धातु उत्पादों और पुर्जों, मशीनों और उपकरण को छोड़कर 18.2 प्रतिशत की बढोतरी हुई । दूसरी ओर, वुड और वुड उत्पादों, फर्नीचर तथा फिक्सचर उद्योग समूह ने 13.8 प्रतिशत की त्रऽणात्मक वृध्दि दिखाई दी, इसके बाद टेक्सटाइल उत्पादों (पहनने के वस्त्रों सहित) में 1.7 प्रतिशत की बढोतरी हुई ।

उपयोग आधारित वर्गीकरण के अनुसार, फरवरी 2007 की तुलना में फरवरी, 2008 में क्षेत्रवार वृध्दि दरें - बुनियादी जिंसों में 7.3 प्रतिशत, पूंजीगत जिंसों में 10.4 प्रतिशत तथा मध्यवर्ती जिंसों में 8.2 प्रतिशत रहीं । उपभोक्ता टिकाऊ तथा उपभोक्ता गैर टिकाऊ जिंसों में क्रमश: 3.3 प्रतिशत तथा 11.0 प्रतिशत तथा कुल मिलाकर, उपभोक्ता जिंसों में 9.2 प्रतिशत की वृध्दि हुई ।

फरवरी, 2008 के लिए औद्योगिक उत्पादकता सूचकांक के त्वरित अनुमानों के साथ जनवरी, 2008 के लिए सूचकांकों में पहला संशोधन हुआ है और नवम्बर, 2007 के लिए, स्रोत एजेंसियों से प्राप्त अद्यतन आंकड़ों के अनुसार दूसरा (अंतिम) संशोधन किया गया है ।

औद्योगिक उत्पादन के सूचकांक के त्वरित अनुमानों में दिए गए विवरणों में राष्ट्रीय औद्योगिक वर्गीकरण (निक) - 1987 के दो संख्या के स्तर और फरवरी, 2008 के महीने के लिए उपयोग-आधारित वर्गीकरण, पिछले वर्ष के महीनों में वृध्दि दर, संचयी सूचकांकों तथा वृध्दि दरों को शामिल किया गया है ।

Average rating
(0 votes)

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.

Web Media The Revolutionary Media

Chhattisgarh News Web Media, the only Internet Video News from Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्‍यूज़ वेब मीडिया, छत्तीसगढ़ से इकलौता इंटरनेट वीडियो न्‍यूज़ Chhattisgarh, Internet and World News from Chhattisgarh India (Bharat) छत्‍तीसगढ़ भारत से प्रकाशित छत्‍तीसगढ़, इंटरनेट एवं विश्‍व समाचार