अगर आपमें दृढनिष्चय है और ऊपर वाले पर भरोसा है तो कभी भी नाकामयाबी का मुंह नहीं देखना पडेगा-...
अनुकम्पा नियुक्ति मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा विषय : डॉ. रमन सिंह
विद्युत कम्पनी में विकसित हुई एक संवेदनशील कार्य संस्कृति
अब तक एक हजार से अधिक लोगों को मिली अनुकम्पा नियुक्ति
मुख्यमंत्री ने वितरित किए अनुकम्पा नियुक्ति पत्र
विद्युत कर्मचारियों को सुरक्षा उपायों का गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने की जरूरत पर भी बल दिया मुख्यमंत्री ने
रायपुर, 18 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करना मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा एक गंभीर विषय है। यह शासन-प्रशासन की सामाजिक जिम्मेदारी भी है। हम सबकी संवेदना और सहानुभूति दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों के साथ जुड़ी होनी चाहिए। Read more »
रायपुर, 13 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र के टाऊनशिप में विद्युत दर निर्धारण के लिए आगामी 18 जुलाई को जन सुनवाई का आयोजन किया जाएगा। आयोग के सचिव ने आज यहां बताया कि यह जन सुनवाई भिलाई नगर के सेक्टर-08 स्थित बी.एस.पी. हायर सेकेण्डरी स्कूल के बहुउद्देश्यीय सभा कक्ष में अपरान्ह 3.30 बजे होगी।
इसमें टैरिफ और बिजनेस प्लान पर जन सुनवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि विद्युत अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार भिलाई इस्पात संयंत्र (विद्युत वितरण अनुज्ञप्तिधारक) द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के समक्ष वर्ष 2009-10 की वार्षिक राजस्व आवश्यकता और विद्युत उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ (विद्युत प्रदाय दर) निर्धारण के लिए याचिका प्रस्तुत की गई है। इस याचिका पर आयोग ने आम जनता से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की थीं। Read more »
छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृध्द राज्य : श्री सुशील कुमार शिंदे
छत्तीसगढ़ में उत्पादित बिजली का अधिकाधिक लाभ स्थानीय लोगों तक पहुंचे : डॉ. रमन सिंह
तरौद में राजीव गाँधी ग्रामीण विद्युतीकरण कार्यों का लोकार्पण
रायपुर, 12 जुलाई 2009 - भारत सरकार के केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री श्री सुशीलकुमार शिंदे ने कहा कि छत्तीसगढ़ समृद्व प्रांत है जो स्वयं अपना अस्तित्व बनाकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोयला, पानी, जमीन जैसे प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है।
तथा यह राज्य भारत के बिजली उत्पादन करने वाले प्रमुख राज्यों में से एक है। तथा छत्तीसगढ़ के प्रचुर विद्युत उत्पादन से राज्य के आर्थिक विकास में गति आयेगी। उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम तरौद में स्थापित सब स्टेशन से सात गांवों के 850 से अधिक ग्रामीण परिवारों को लाभ पहुंचेगा। Read more »
केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ने पुरैना में 500 मेगावॉट के पावर प्लांट का शुभारंभ किया
रायपुर, 12 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की मौजुदगी में आज केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री श्री सुशील कुमार शिंदे ने दुर्ग जिले के पुरैना स्थित एन. एस. पी. सी. एल. के 500 मेगावॉट क्षमता के फुल लोड पॉवर प्लांट को बटन दबाकर प्रचालित किया।
इस अवसर पर केन्द्रीय इस्पात मंत्री श्री वीरभद्र सिंह, केन्द्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री श्री भरत सोलंकी भी उपस्थित थे। Read more »
छत्तीसगढ़ में बीस हजार करोड़ की लागत से बनेगा चार हजार मेगावाट का ताप विद्युत संयंत्र
मुख्यमंत्री और केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री की उपस्थिति में हुआ एम.ओ.यू.
अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान और आई.टी.आई. की स्थापना के लिए भी समझौता
रायपुर, 12 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री श्री सुशील कुमार शिंदे की उपस्थिति में आज रायपुर में राज्य सरकार और राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एन.टी.पी.सी.) के बीच रायगढ़ जिले के ग्राम लारा में प्रस्तावित चार हजार मेगावाट की ताप बिजली परियोजना, छत्तीसगढ़ के लिए स्वीकृत अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आई.टी.) और ग्राम बलौदा, जिला जांजगीर-चाम्पा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) की स्थापना के लिए तीन समझौता ज्ञापनों (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किए गए। ग्राम लारा में बनने वाली चार हजार मेगावाट की ताप बिजली परियोजना के निर्माण में लगभग 20 हजार करोड़ रूपए की लागत आने की संभावना है। इस परियोजना में आठ-आठ सौ मेगावाट क्षमता के पांच संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इस विशाल ताप बिजली परियोजना के निर्माण से छत्तीसगढ़ सहित देश भर की बिजली की समस्या के समाधान की दिशा में काफी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री श्री शिंदे द्वारा आज ही भिलाई नगर में आयोजित कार्यक्रम में लोकार्पित किए गए पांच सौ मेगावाट के बिजली संयंत्र को भी छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। डॉ. रमन सिंह ने एम.ओ.यू. हस्ताक्षर समारोह में कहा कि राज्य सरकार ने आगामी 15 अगस्त से छत्तीसगढ़ के सभी किसानों को पांच हार्सपावर तक सिंचाई पम्पों के लिए नि:शुल्क बिजली देने का निर्णय लिया है और हम आखिरी गांव तक बिजली पहुंचाने का भी प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम की छत्तीसगढ़ में स्वीकृत, संचालित और निर्माणाधीन परियोजनाओं से राज्य को इसमें काफी मदद मिल सकती है। Read more »
मुख्यमंत्री डॉ. सिंह द्वारा ऊर्जा शिक्षा उद्यान का लोकार्पण
रायपुर, 11 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव शहर में एक करोड़ 32 लाख रूपये की लागत से विकसित की गई ऊर्जा शिक्षा उद्यान का लोकार्पण किया। यह प्रदेश का तीसरा ऊर्जा शिक्षा उद्यान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री मधुसूदन यादव ने की।
मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा पार्क विकसित करने का उद्देश्य आम आदमी, स्कूली बच्चों, गृहणियों और किसानों को पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोत के प्रति जागरूकता लाने एवं इसके उपयोग के संबंध में जानकारी देना है। उन्होंने बताया कि ऊर्जा का स्त्रोत सूर्यदेव हैं। सूर्य से यादा कोई ऊर्जा नहीं दे सकता है। Read more »
मुख्यमंत्री और केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री के सामने 12 जुलाई को होगा एम.ओ.यू.
ट्रिपल आई.टी. के लिए भी होगा समझौता
छत्तीसगढ़ रायपुर, 10 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के ग्राम लारा में चार हजार मेगावाट के एक विशाल ताप बिजली संयंत्र की स्थापना की जाएगी। इसका निर्माण राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एन.टी.पी.सी.) द्वारा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री की ही पहल पर एन.टी.पी.सी. द्वारा छत्तीसगढ़ में ट्रिपल आई.टी. की भी स्थापना की जाने वाली है। इन दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री श्री सुशील कुमार शिंदे और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में आगामी रविवार 12 जुलाई को छत्तीसगढ़ सरकार और एन.टी.पी.सी. के बीच एक समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। Read more »
राज्य का तीसरा ऊर्जा शिक्षा उद्यान आज होगा लोकार्पित
मुख्यमंत्री करेंगे जनता को समर्पित
हरियाली और फूलों की निराली छटा के बीच सौर ऊर्जा उपकरणों का जादू बिखरेगा उद्यान में
रायपुर, 10 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की तर्ज पर अब जिला मुख्यालय राजनांदगांव के लोगों को भी मनोरम परिवेश में निर्मित ऊर्जा शिक्षा उद्यान में सौर ऊर्जा पर आधारित उपकरणों का जादू देखने को मिलेगा। यह राज्य का तीसरा ऊर्जा शिक्षा उद्यान होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 11 जुलाई को अपरान्ह 3.15 बजे राजनांदगांव में रानी सागर तालाब के नजदीक छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (क्रेडा) द्वारा लगभग आठ एकड़ के रकबे में 75 लाख रूपए की लागत से निर्मित इस उद्यान का लोकार्पण करेंगे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी द्वारा अब तक राजधानी रायपुर सहित कबीरधाम जिले के मुख्यालय कवर्धा में भी ऊर्जा शिक्षा उद्यानों की स्थापना की जा चुकी है। राजनांदगांव में निर्मित प्रदेश के तीसरे ऊर्जा शिक्षा उद्यान में सैलानियों को हरियाली और रंगबिरंगे फूलों की निराली छटा के साथ सौर ऊर्जा से संचालित कृत्रिम जल प्रपात और आकर्षक फव्वारों का सौंदर्य भी देखने को मिलेगा। Read more »

अगर आपमें दृढनिष्चय है और ऊपर वाले पर भरोसा है तो कभी भी नाकामयाबी का मुंह नहीं देखना पडेगा-...
दंतेवाडा़ 20 नवंबर 2012 – गीदम नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक तीन, चार, पांच एवं छह के जनता की...
कृषि एवं श्रम मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू 21 और 22 नवबंर को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। वे 21 नवबंर...
कृषि एवं श्रम मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू 21 और 22 नवबंर को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। वे 21 नवबंर...
सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन रियल टाइम इलेक्ट्रोनिक पी.डी.एस. -
...
जेसीआई रायपुर मेट्रो का पाजिटिव एटीट्यूड पर प्रषिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न - रायपुर 15 जून 2012. -...
हरियाली ने दिखाया विकास का रास्ता - कवर्धा, 14 जून 2012। अतिक्रमण मुक्त जमीन पर...
रायपुर - निधन समाचार - हरजीवन भाई वाढेर नही रहे - चौबे कालोनी निवासी हरजीवन भाई वाढेर का आज...
मुख्यमंत्री ने व्यक्त की तीखी प्रतिक्रिया - रायपुर एक जून 2012/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन...
रोजगार मेलों में 19 हजार से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार
रायपुर 29 मई 2012 - राज्य शासन...