आधुनिक शिक्षा युवा पीढ़ी के भविष्य का मुख्य आधार है - श्री करणसिंह वर्मा

आधुनिक शिक्षा युवा पीढ़ी के भविष्य का मुख्य आधार है। मध्यप्रदेश में इस दिशा में अनेकों योजनाये प्रारंभ की गई है। पढ़ाई के अलावा बच्चों को खेल आदि क्षेत्रो में बढ़ावा देने के लिए शालाओं में खेलकूद गतिविधियो तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के लगातार आयोजन किये जाते हैं जिसमें प्रतिभाशाली बच्चे प्रोत्साहित होते है।

मध्‍यप्रदेश के ग्रामोद्योग राज्य मंत्री श्री करणसिंह वर्मा ग्रीन वैली स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। श्री करण सिंह वर्मा ने बताया कि वर्तमान में बेरोजगारी की समस्या भी विकराल रूप में है। इस गंभीर और चुनौती पूर्ण स्थिति का सामना करने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रयास किये जा रहे है।

श्री वर्मा ने बच्चों से कहा कि जीवन में ईमानदारी को सर्वोपरि मानकर व्यवहार करें। उन्होंने विद्या दान को सर्वश्रेष्ठ दान की संज्ञा देते हुए कहा कि आज भी लोग शिक्षा के मंदिर को ही सेवा का सबसे बड़ा माध्यम मानते है।

कार्यक्रम में पूर्व आए.ए.एस अजयसिंह यादव एवं शाला की प्रचार्य श्रीमती यादव ने ग्रीन वैली स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।

ग्रामोद्योग मंत्री ने इस अवसर पर शाला के नवनिर्मित सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण किया।

Average rating
(0 votes)

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.